नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- केरल के कोल्लम जिले में सोमवार तड़के एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले, उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाकर खुद इस बात को कबूला कि उसने अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से मार डाला है। जानकारी के मुताबिक घटना वलक्कुडु के प्लाचेरी की है। महिला की पहचान 39 वर्षीय शालिनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शालिनी जब सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपने घर के पास एक पाइपलाइन के पास नहा रही थी, तभी अचानक उसके पति ने इस पर हमला कर दिया। अब दोनों के 19 साल के बेटे ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपी इसहाक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। FIR के मुताबिक दंपति के बीच पहले से ही कुछ विवाद थे। एफआईआर के मुताबिक, "स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.