छपरा, मार्च 24 -- चैती छठ में भी नदी तटों पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़ चार अप्रैल को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठ महापर्व की एक अप्रैल से शुरुआत हो रही है। एक अप्रैल को नहाय-खाय है। 36 घंटे निर्जला उपवास करते हुए चार अप्रैल को भगवान सूर्य अर्घ्य देने के साथ छठ उपासना का यह पर्व संपन्न हो जाएगा। छठ को महापर्व कहा जाता है। चैती छठ व कार्तिक छठ- साल के ये दो प्रमुख छठ पर्व हैं। कार्तिक मास के छठ के साथ शीत ऋतु का प्रभाव बढ़ने लगता है और चैती छठ के साथ ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव बढ़ जाता है। इस तरह से देखें तो छठ पर्व ऋतु परिवर्तन से भी संबंधित पर्व है। ऋतुओं का परिवर्तन सूर्यदेव के कारण होता है और सूर्य देव की कृपा से ही ऋतु अनुसार फसलों का उत्पादन होता है। इसलिए भारतीय परंपरा में कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.