समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- रोसड़ा। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय पर्व चैती छठ शुरू हो गया। व्रतियों ने शुद्ध सात्विक तरीके से स्नान-ध्यान कर कद्दू, चावल, चना दाल आदि का प्रसाद ग्रहण किया । इसके साथ व्रत का अनुष्ठान आरम्भ हो गया। इसके बाद बुधवार को खरना का अनुष्ठान सम्पन्न होगा तथा गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य तथा शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य एवं पारण के साथ व्रती छठ महापर्व का समापन करेंगे। इधर, नप प्रशासन के द्वारा भी छठ घाटों की साफ-सफाई किये जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को नप की सभापति मीरा सिंह व वार्ड पार्षद श्यामबाबू सिंह की मौजूदगी में सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर झा के द्वारा शहर के सीढ़ी घाट पर मजदूरों से साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा था। बता दें कि शहर के सीढ़ी घाट व गोला घाट पर ही अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.