पूर्णिया, सितम्बर 13 -- बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा व अमौर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को नहाय-खाय के साथ संतान की लंबी उम्र की कामना का पर्व जितिया शुरू हो जाएगा। शनिवार की सुबह नहाय-खाय को लेकर व्रती महिलाएं स्नान कर व्रत का संकल्प लेंगी। फिर सात्विक भोजन बनाकर इसे प्रसाद स्वरूप भोग लगाने के बाद व्रती स्वयं ग्रहण करेगी। पुरोहित यमुना झा ने बताया कि इस व्रत के नियमानुसार महिलाएं एक तिनका या दातून भी मुंह में नहीं लेती हैं। इसलिए इसे खर-जितिया के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व में महिलाएं अपने संतान की सलामती के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस पर्व की शुरुआत चारदिवसीय छठ पर्व की तरह नहाय-खाय से ही होती है। इस दिन महिलाएं बिना जल के रहती है और जीमूतवाहन भगवान की पूजा करती है। पुरोहित ने बताया कि इस व्रत की पौराणि...