गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- गाजीपुर (खानपुर)। छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाओं ने पर्व की पूरी तैयारी कारे लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित महापर्व छठ हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। 25 अक्तूबर से पर्व शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा। आस्था और उमंग के साथ छठ पर्व को लोग मनाएंगे। आदित्य विरला घाट, बूढ़े महादेव घाट, एकौझी नदी पर व्रतियों द्वारा डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा घाटों पर पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दीपावली के बाद छठ पर्व मनाया जाता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के साथ ही छठ की शुरूआत हो जाती है। छठ पर्व पर निर्जला व्रत रखा जाता है, तो इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज से नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरूआत हो ...