बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- सूर्योपासना के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हो गया। आज पहले दिन व्रतियों द्वारा नहाय-खाय के साथ शुद्धिकरण करते हुए व्रत का संकल्प लेंगी। घरों में छठ मैय्या का पाठ होगा और लोग व्रत रखेंगे। व्रत को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। नगर की वलीपुरा नहर पर व्रतियों द्वारा डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके बाद व्रत खुलेगा। छठ पर्व से पूर्व महिलाओं ने बाजारों में खरीदारी कर व्रत का सामान लिया। जिला प्रशासन द्वारा भी व्रतियों के लिए नहर पर इंतजाम कराए जा रहे हैं। छठ पर्व जिले में प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान सूर्य और छठ माता को समर्पित यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पष्टी तिथि को होता है। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य सफलता एवं दीर्घायु के लिए 36 घंटे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.