लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोक आस्था के छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठानों की शुरूआत जिले में पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शनिवार को होगी। महापर्व को ले व्रतियों के घरों में वे छठ घाटों में तैयारियां तेज कर दी गई है। शनिवार से चार दिन पूरा जिला छठ महापर्व के रंग में रंगा रहेगा। शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस पर्व की विधिवत शुरुआत होगी। महापर्व के पहले दिन शनिवार को व्रती स्नान कर कद्दू, भात और चने का दाल का भोजन तैयार करेंगे। इस भोजन को प्रभु को भोग लगाते हुए स्वजनों के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाएगा। नहाय-खाय के साथ ही व्रत का शुभारंभ हो जाता है। वहीं रविवार को महापर्व के दूसरे दिन छठ व्रती पूरे दिन का निर्जला उपवास रख कर संध्या काल चंद्रमा को अर्ध्य अर्पित करते हुए खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे और...