गिरडीह, अक्टूबर 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लोक आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। रविवार को खरना, सोमवार को पहला अर्घ्य और मंगलवार को दूसरा अर्घ्य है। महापर्व छठ को लेकर गिरिडीह का बाजार सजकर तैयार हो गया है। महापर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। चारों ओर उत्साह नजर आने लगा है। सूप-दउरा की खरीदारी के लिए बाजार में लोग पहुंचने लगे हैं। बाजार में बढ़ी चहल-पहल : छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल एवं बांस के सूप, दउरा, साड़ी, ईंख, नारियल, फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामान बाजार में दिखने लगे हैं। साड़ी की दुकानों पर भी रौनक आ गयी है। बाजार में मिट्टी के चूल्हे और आम के लकड़ी की भी बिक्री शुरू हो गई है। शहर से लेकर प्रखंड के बाजारों में छठ की रौनक दिख रही है। छठ गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय: छठ को लेकर ज...