गुमला, अप्रैल 2 -- गुमला, संवाददाता। चार दिन तक चलने वाला चैती छठ महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने स्नान कर घरों में पूजा-अर्चना की और अरवा चावल,सेंधा नमक, चने की दाल, लौकी की सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया।बुधवार को व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगे और शाम को खरना पूजा करेंगे। इस दौरान गुड़ से बनी खीर भगवान सूर्य को अर्पित कर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाएगी। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू होगा। गुरुवार को श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चैती छठ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु सूप, दउरा, नारियल, ईख समेत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.