एटा, फरवरी 22 -- गांव नगला झम्मन में घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने जा रहे युवक को गांव के ही दो लोगों ने गोली मार दी। गोली लगन से युवक घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। थाना नयागांव के गांव नगला झम्मन निवासी नरेंद्र शनिवार को घर के बाहर लगे नल पर नहाने जा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही क्षत्रपाल, नेत्रपाल आए और गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर घरवालें पहुंचे। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायल को अलीगंज स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घरवालों की माने तो आरोपियों से कुछ विवाद हुआ था। विवाद भी इतना बड़ा नहीं था। इसे लेकर गोली मार दे। बताया कि आरोपियों ने पूर्व में छोटे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.