सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज के पास शनिवार की शाम नदी में नहाते समय डूबे दोनों किशोरों की तलाश रविवार सुबह से ही एनडीआरएफ टीम ने शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल पर भीड़ जुट गई है। सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ निवासी आतिफ (15) पुत्र मोहम्मद हनीफ, नूर (16) पुत्र अब्दुल रफीक अपने दोस्त अरमान के साथ शनिवार को बानगंगा बैराज घूमने गया था। इस दौरान आतिफ और नूर नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। शाम से ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है, एनडीआरएफ टीम भी तलाश में लगी हुई है पर अब तक पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.