बगहा, जनवरी 16 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ गांव से बहन की ननद गोल्डी कुमारी (16) को बाइक से गौनाहा के श्रीरामपुर ले जा रहे अजय पटेल (20) बाइक अनियंत्रित होने से नहर में गिर गए। घटना शुक्रवार को 9 बजे गौनाहा के मसही गांव के समीप त्रिवेणी नहर की है। ग्रामीणों ने गौनाहा के श्रीरामपुर निवासी अनिल पटेल के पुत्र अजय पटेल के शव को पानी से निकाल प्रशासन को सौंप दिया है। वहीं गोल्डी कुमारी का अब तक पता नहीं चल पाया है। संवाद प्रेषण तक प्रशासन के द्वारा गोल्डी की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को घटना स्थल पर नहीं भेजे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गौनाहा सीओ विवेक कुमार सिंह ने घटना स्थल पर बताया कि अजय के शव एवं बाइक को बरामद कर लिया गया है। ग्रामीण दो से तीन लोगों के डूबने की बात कर रहे हैं। लेकिन एक मात्र अजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.