लखनऊ, अगस्त 17 -- गोसाईंगंज। बेलीगांव में शुक्रवार शाम नहाते समय गहराई में जाने के कारण 40 वर्षीय शिवनंदन की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चार घंटे खोजबीन कराकर शव को निकाला। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक शिवनंदन बेली गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम वह नहाने के लिए तालाब में कूदे। तालाब की गहराई करीब 20 फीट है। नहाते समय गहराई में जाने के कारण डूब गए। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शव को रात करीब नौ बजे खोजकर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...