औरैया, फरवरी 20 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास नहर में कार गिरने से डालडा कारोबारी सहित तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नहर रोड के आसपास फैले अतिक्रमण को हटवा दिया। शुक्रवार को सिंचाई विभाग और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगाए गए घूरे के ढेर, गोबर के उपले और अस्थायी दुकानों को हटाकर मार्ग को खाली कराया। साथ ही नहर किनारे कटान वाले स्थान पर पटरी निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ग्रामीणों ने नहर रोड पर गोबर और कूड़े के ढेर लगाकर रास्ता संकरा कर दिया था, जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती थी। कुछ लोगों ने सड़क किनारे दुकानें रखकर भी अतिक्रमण कर लिया था। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.