सासाराम, जून 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बेदा नहर में डूबे युवक शव 14 घंटे बाद शनिवार रात 11 बजे बरामद किया गया। शव बरामद करने में एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय प्रशासन की मदद ली गई। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बैठा ने बताया कि युवक का बेदा पुल के समीप ही शव फंसा हुआ था। पूरे दिन नहर के करीब पांच से 10 किलोमीटर की दूरी तक खोजबीन की गई। लेकिन, शव नहीं मिल सका। नहर में पानी कम होने के बाद भी युवक की खोजबीन जारी रही। बताया शनिवार रात करीब 11 बजे पुल के समीप युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद शव को बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। विदित हो कि शिवसागर थाना क्षेत्र के डोरियांव गांव निवासी राजू श्रीवास्तव नहर किनारे शौच करने के लि...