मधेपुरा, अगस्त 9 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। बभनगामा पंचायत के वार्ड चार में गुरुवार की रात करीब 12 बजे एक गर्भवती महिला का शव नहर में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान बभनगामा के दिलचन्द पासवान की पहली पत्नी सोनी देवी (29 वर्ष) के रूप में की गई है। महिला का शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नहर से निकालवाया। मृतका के सिर पर चोट का गंभीर निशान पाया गया। ग्रामीणों और मृतका के मायके पक्ष के लोगों के अनुसार महिला को उसके पति, सास व सौतन नेहा कुमारी द्वारा मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को घर के बगल नहर में फेक दिया। सोनी देवी की शादी वर्ष 2014 में दिलचन्द पासवान से हुई थी। बाद में दिलचन्द ने वर्ष 2018 में गांव के ही रिश्ते में भतीजी लगने वाली हीरा पासवान की पुत्री नेहा कुमारी से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.