चंदौली, जनवरी 4 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं की सिंचाई के पीक सीजन में सिंचाई विभाग ने लेफ्ट कर्मनाशा नहर को बंद कर उस पर पुल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। जिससे इस मुख्य नहर से जुड़े किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहराने लगा है। इससे शहाबगंज इलाके के करीब 50 गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं। धान की फसल के बाद किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ गेहूं की बुवाई की थी लेकिन समय पर पानी नहीं मिलने से अब फसल बर्बाद होने की आशंका गहराती जा रही है। शहाबगंज के किसानों का कहना है कि लेफ्ट कर्मनाशा नहर में पचवनिया गांव के पास छलका और पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिके चलते नहर को बंद कर दिया गया है। गेंहू की पहली सिंचाई अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि इस समय पानी नहीं मिला तो पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। नहर बंद होने से खेतों में नमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.