मोतिहारी, जुलाई 15 -- रक्सौल, हिसं। शहर से सटे जोकियारी चौक के पास घोड़ासहन नहर में बह कर आये एक अज्ञात युवती के शव को पुलिस ने अस्त व्यस्त स्थिति में बरामद किया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आज दिन में जोकियारी चिकनी गांव होकर निकलने वाली घोड़ासहन नहर में शव पाये जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नहर में बह कर आये शव जलकुम्भी में फंसा था जिसे अथक प्रयास करके बाहर बाहर निकाला। शव अज्ञात युवती की थी। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में यूडी केस दर्ज कर बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया है। मृतका की उम्र लगभग 20-22 वर्ष आंकी गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्र...