बलरामपुर, जून 3 -- महराजगंज तराई। नहर सूखी होने के कारण खेत में फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान खेतों में पानी के लिए महंगे डीजल से निजी पंपिंग सेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं। तराई क्षेत्र में सरयू नहर सूखी होने के कारण गन्ने के फसल में किसानों को सिंचाई करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी न होने के कारण नहर सूखी है। सिंचाई के निजी साधन न होने के कारण किसान प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन हैं उन्हें भी महंगे दामों में डीजल खरीदकर गन्ना फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। किसान सोनू, विजय, देवता ठाकुर, मिलन, रिंकू, बाबूलाल, विकास आदि ने बताया कि नहर में पानी न होने से किसानों को महंगे दाम में डीजल खरीद कर निजी पंपिंग सेट से खेत को सिंचाई करने में मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.