बाराबंकी, फरवरी 2 -- बाराबंकी। भाकियू महात्मा टिकैतगुट के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंच मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीएम से नहर सफाई व सिल्ट नीलामी में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। कहा कि अधिकांश माइनरों व रजबहों की टेलगुल तक सफाई किए बिना ही पानी छोड़ दिया गया था। जिससे कई जगहों पर नहरें कटने से फसलें बर्बाद हो गई। सिल्ट नीलामी में भी अधिकारियों की मिलीभगत से मनमानी की गई। इस मौके पर दिवाकर सिंह, राजदेव, अंकुर वर्मा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...