मैनपुरी, फरवरी 13 -- बेवर, । नहर विभाग द्वारा तारबंदी कर रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं विभागीय कर्मचारी ग्रामीणों के आग्रह को मानने को तैयार नहीं हैं। नहर विभाग द्वारा अपनी जमीन को सुरक्षित करने के इरादे से रास्ता की जमीन पर तारबंदी शुरू कर दी गई है। ग्रमीणों ने जिला प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम मझोला में बाल्मीकि बस्ती को जाने वाला रास्ता नहर की पटरी से होकर जाता है। शुक्रवार को तारबंदी की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। काम कर रहे नहर विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार तक नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से निर्देश लाने की चेतावनी देकर काम बंद कर दिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना अधिकारियों के निर्देश के वह रास्ता को...