अमरोहा, जनवरी 8 -- गांव कूबी के नहर प्रकरण में नहर विभाग की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर सर्वे किया। नहर निर्माण के दौरान गांव में कहां-कहां पुलिया व पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा इसके मद्देनजर सर्वे किया गया। गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कूबी नहर प्रकरण को लेकर डीएम से वार्ता की थी। किसानों की मांग और समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान कराए जाने की मांग की गई थी। वार्ता के दौरान कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। डीएम निधि गुप्ता ने किसानों की मांग पर नहर विभाग की टीम को गांव पहुंचकर सर्वे करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार को नहर विभाग की टीम ने गांव कूबी पहुंचकर सर्वे किया, रिपोर्ट डीएम स्तर पर सौंपी जाए...