उरई, फरवरी 17 -- कुसमिलिया। डकोर थाना क्षेत्र की गोरन नहर में सोमवार देर शाम को गिरने से मजदूर की मौत हो गई। जो काम के बाद नहर किनारे हाथ पैर धो रहा था और तभी नहर में जा गिरा। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के उमरारखेड़ा निवासी 55 वर्षीय गोपीचंद्र अहिरवार मजदूरी करता था। वह राज मिस्त्री के साथ गोरन गांव के पास काम करने गया था। सोमवार देर शाम काम खत्म होने के बाद नहर किनारे हाथ पैर धोने चला गया। इसी दौरान वह नहर में गिर गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग आए लेकिन वह पानी के बहाव में बह गया। कुछ देर बाद पहुंचे लोगों ने घटनास्थल से करीब एक किमी दूर उसका शव पानी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराने के बाद उसके पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.