एटा, जनवरी 30 -- परिजनों से हुई कहासुनी के बाद गुस्से में आकर युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को स्टीमर से तलाश की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला परसी निवासी संजय कुमार (32) पुत्र कप्तान सिंह का घर में विवाद हो गया था। इससे वह नाराज हो गया। वह गुरूवार को घर से चला गया। देरशाम तक वह नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी समय पता चला कि एक युवक ने नहर में छंलाग लगाई है। आसपास पता करने पर जानकारी हुई कि संजय ही नहर में कूद गया है। इसकी खबर मिलते ही परिजनों के अलावा के गांव लोग पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शुक्रवार की सुबह स...