लखनऊ, जनवरी 14 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रतापगंज चौकी अंतर्गत नहर अलहददपुर-सरैया लखनपुर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव के दोनों पैरों में जूते थे, पैंट खुली हुई थी तथा सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंका गया है। शव करीब 24 घंटे से अधिक पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की शाम धम्मौर थाने के नरही स्थित पुल के पास एक युवक का शव दिखाई दिया था, जिसे कुछ लोगों द्वारा आगे की ओर धकेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.