एटा, मार्च 10 -- गांव बाबली स्थित नहर में युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही मलावन, सकीट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव दिनों पुराना होने के कारण फूल जाने के कारण शिनाख्त कराने में परेशानी हो रही है। थाना मलावन के गांव छछैना स्थित नहर में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को शव बहता देखा। मलावन पुलिस को सूचना दी गई। शव काफी आगे बह गया। शव बहता हुआ थाना सकीट के गांव बावली नहर पहुंच गया। ग्रामीणों ने शव देख सकीट पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही सकीट, मलावन पुलिस दोनों ही पहुंच गई। शव मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने ग्रामीणाों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। काफी देर तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव काफी फूलने मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मामले में मलावन पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.