देवरिया, जुलाई 12 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक महिला का शव नहर में उतराता मिला। महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के सूचना देने पर रामपुर कारखाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान से होकर नहर गुजरी है। शनिवार की सुबह गांव के सामने पुलिया के पास नहर में शव उतराता दिखा। नहर में शव दिखने की जानकारी होते ही खेती का काम धाम छोड़कर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान राजू सिंह ने मामले की सूचना रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज को दिया। थाने से दरोगा आसाराम सिपाहियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका के शरीर पर काले रंग की कुर्ती और सलवार थी। उसके नाक से खून बहक...