महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा नहर में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव भैंसा पुल के पास नहर में दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पहचान कराने के प्रयास मे लगी है। सूचना पर भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों को शव की जानकारी भेजते हुए गुमशुदगी दर्ज मामलों से मिलान शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु ...