गंगापार, फरवरी 9 -- शारदा सहायक नहर में मासूम का शव बहते देख इलाके में सनसनी फैल गई l सूचना पर इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम का शव ग्रामीणों की मदद से नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहरिया थाना के करनाईपुर के बगल गोपालपुर गांव के बगल से शारदा सहायक खंड 39 नहर के पानी में एक मासूम का शव देख लोगों में हड़कम्प मच गया। खेतों मे काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे और मासूम के शव को पहचानने की कोशिश किया किन्तु उसकी शिनाख्त नहीं किया जा सका l ग्रामीणों की सूचना पर बहरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मौसम का शव नहर के पानी से निकालकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l बहरिया थाना के थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि नहर में बहते एक चार साल मासूम का शव नहर में बहते ग्रामीणों ने देखा उस...