बगहा, फरवरी 19 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर-भैरोगंज मुख्य पथ पर मोतीपुर पुल से बाइक समेत मामा-भांजा बुधवार सुबह कोहरे में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के दौरान त्रिवेणी नहर में गिर गये। इसमें भांजा अभिषेक कुमार (19) की डूबने से मौत हो गई। वहीं मामा सहवाग राउत (27) नहर से तैरकर बाहर निकल गये। अभिषेक नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर कुर्मी टोला निवासी भरत प्रसाद का पुत्र थे। मामा पूर्वी चंपारण के पहाड़पर थाने के सरेया के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने मशक्कत कर भांजे का शव का निकाला। उसका शव निकलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब 3.30 घंटे तक ग्रामीणों ने बवाल काटा। शव ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस पर लोगों ने हमला कर दिया। चालक किसी तरह एंबुलेंस लेकर वहां से भागा। वहीं पुल को तोड़ने का भी प्रयास लोगों ने किय...