अररिया, जुलाई 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। झिरुआ पछियारी पंचायत के वार्ड 7 में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। 10 साल की अनु कुमारी नहर में डूब गई। वह अपनी सहेलियों के साथ बकरी चरा रही थी। खेलते-खेलते नहर किनारे फिसल गई और गहरे पानी में समा गई। अनु, ललन ऋषिदेव की चार संतानों में इकलौती बेटी है। तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। मां सोनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव वालों ने बच्ची को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया विवेकानंद मंडल ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद करवाया। अंचलाधिकारी को भी जानकारी दी गई। घटनास्थल पर जदयू नेता परमानंद ऋषिदेव, अमरनाथ साह, प्रमोद दास, विनोद ऋषिदेव सहित कई लोग पहुंचे। परमानंद ऋषिदेव ने प्रशासन की निष्क्र...