हरदोई, जनवरी 2 -- बेनीगंज। शारदा नहर की शाखा शिकरोहरी से विकासखंड अहिरोरी के चठिया गांव तक पहुंचकर घरेहरा नदी में मिलती है। इस नहर में खुदाई और सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार की रात करीब दो बजे अचानक नहर में पानी छोड़ दिया गया। इससे चठिया गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया। गांव निवासी रघुवर, अमरपाल, छोटे और ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना नहर में पानी छोड़े जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल अमित रावत से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका। अचानक आए पानी से गांव के खेतों में भारी जलभराव हो गया। इससे टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, आलू, सरसों और गेहूं जैसी फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दर्जनों बीघा जमीन पानी में डूब गई है। इससे किसानों को ला...