चंदौली, जनवरी 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ पंप कैनाल से दर्जनों गांव के जाने वाले नहर और माइनर में बुधवार को पूरी क्षमता से पानी चालू होने से किसानों को राहत मिल गयी है। सिचाई विभाग के जेई सुशांत कुमार ने नहर में पानी चालू कराने के लिए कार्य शुरू किया। इसके बाद नहर में पानी चालू करा दिया गया। बलुआ पंप कैनाल से जुड़े बलुआ, कैथी, मटियरा, महुअर, डेरवा, हरधन आदि गांवो को सिचाई के लिए नहरों, माइनरों से पानी की सप्लाई होती है। जो विगत दो महीने से मरम्मत के नाम पर बंद चल रही थी। किसान चालीस दिन से गेंहू की बुवाई करके पानी का इंतजार कर रहे है। किसान बृजमोहन सिंह, धनंजय सिंह, रामायण सिंह, विनय सिंह, विजय यादव, रामजन्म निषाद, नन्दलाल यादव आदि किसानों ने नहर शीघ्र चालू कराने की मांग किया था। सिचाई विभाग के जेई सुशांत कुमार ने बताया कि नहर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.