बलिया, जनवरी 4 -- बांसडीह। क्षेत्र के अकोल्ही निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र राजभर का शव शनिवार की रात नहर में पड़ा मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है वह शराब के नशे में किसी प्रकार नहर में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गयी होगी। हालांकि कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। बताया जाता है कि देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे। इस दौरान गांव के पास से गुजर रही नहर में वह पड़ा मिला लिहाजा उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...