हरदोई, फरवरी 1 -- बावन। बावन क्षेत्र में शारदा नहर में रविवार सुबह एक युवक का शव पानी में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ नहर किनारे जुट गई। करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दर्घटना में मौत होने की बात कह रही है। थाना हरियावां क्षेत्र के गांव कमालपुर अरुआ निवासी मनमोहन सिंह (20) पुत्र नन्हे सिंह का शव पानी में पड़ा मिला। बताया गया कि बावन चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला शनिवार रात टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान नहर के पास सड़क पर एक बाइक खड़ी मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक कब्जे में ली। आसपास चालक की तलाश की, लेकिन घना कोहरा होने के कारण कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह नहर में शव मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.