मैनपुरी, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ नहरपुल के निकट पानी में डूबे अधेड़ को बरामद कर लिया गया। वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम ने नहर की झाड़ियों में फंसे शव को बरामद किय तो सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ शव लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लेकर पहुंच गई और जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस शव को भीड़ से छीनकर मैनपुरी पोस्टमार्टम हाउस ले आयी तो यहां भी हंगामा शुरू हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे चली मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम कराया। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ नहरपुल से चार दिन पहले एक युवक पानी में कूद गया था। इस युवक को बचाने के लिए स्थानीय पुलिस ने सड़ गांव निवासी राजू को बुला लिया। राजू नहर में कूदे युवक को बचाने के लिए पानी में उतर पड़ा, लेकिन नहर के पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर राजू भी पानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.