नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। बवाना इलाके में गुरुवार को मुनक नहर में नहाने के दौरान डूबे दो सगे भाइयों के शव शुक्रवार को गोताखोरों ने खोज निकाला। दोनों भाइयों के अलावा दो अन्य लड़के भी नहर में डूब गए थे। इनके शव गुरुवार को ही बरामद कर लिए गए थे। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय समद, सुहैल और सगे भाइयों 18 वर्षीय जावेद व 17 वर्षीय शावेज खान के रूप में हुई है। चारों मूलत: लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले थे। इनके परिजन कटेवरा गांव स्थित गौशाला में काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह बवाना इलाके के मुनक नहर में चार लड़कों के डूबने की सूचना मिली थी। चारों नहाने पहुंचे थे, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गए। हादसे के आधे घंटे बाद ही गोताखोरों ने समद और सुहैल के शवों को बरामद कर लिया था, लेकिन सगे भाइयों का सुराग नहीं लगा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.