कौशाम्बी, अगस्त 29 -- गोराजू हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा के पूरबशरीरा बड़ी नहर में गुरुवार की दोपहर को साथियों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया था। देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह चार किमी दूर खरौना गांव के सामने नहर में किशोर का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरबशरीरा निवासी आयुष (10) पुत्र फूलचंद्र रैदास गुरुवार को अपने साथियों के साथ बड़ी नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और समा गया। साथी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग भागकर पहुंचे। देर शाम तक आयुष की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह आयुष का शव नहर पूरबशरीरा से चार किमी दूर खरौना गांव के सामने नहर में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.