उरई, फरवरी 15 -- कोंच। कोंच के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार को डूबे ग्रामीण हरदयाल बंशकार का शव घटना के चार दिन बाद सिकरी-कटकरी के पास उतराता हुआ एसडीआरएफ टीम ने खोजा। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अधेड़ के परिजनों ने मौके पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी निवासी 55 वर्षीय ग्राम हरदयाल बीती 12 फरवरी को गांव के किनारे से निकली नहर में नित्यक्रिया के बाद हाथ धोते समय गिरकर बह गया था। सूचना के बाद सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे और किसान की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की सुबह 9 बजे के आसपास एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीमें उसे खोज रही थी। तभी ग्रामीणों ने उसका शव सिकरी-कटकरी के पास उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। किसान की मौत के बाद पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.