झांसी, फरवरी 17 -- झांसी (समथर), संवाददाता समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बसोबई में बीती शाम खेत से घर आ रहा 34 वर्षीय युवक बेतवा नहर प्रखंड में डूब गया था। वहीं 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। 12 घंटे से तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम के हाथ भी खाली हैं। नहर को खाली कराया गया है। पुलिस भी गोताखोरों की मदद ले रही है। गांव बसोबई निवासी परशुराम अहिरवार का इकलौता बेटा जितेंद्र (34) रविवार की शाम खेत से घर आ रहा था। तभी कोई तेज रफ्तार वाहन ने उसे कट मारता हुआ। इससे घबराकर वह जितेंद्र नहर में गिर गया। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। वहीं परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। गोताखोरों की मदद ली। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा और सीधे नहर में जा गिरा। हादसा होते ही स्थानीय ल...