भागलपुर, जनवरी 17 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के महेशपुर बिंद टोला की एक किशोरी की शुक्रवार को नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। मृतक किशोरी की पहचान पप्पू महतो की 14 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री उसके घर के सामने से गुजरने वाले सन्हौला-ताड़र नहर के किनारे बैठकर बर्तन धो रही थी। उसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। जिस कारण उसके बेटी की मौत हो गई। किशोरी की मौत पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...