पीलीभीत, जून 17 -- डगा के पास हरदोई ब्रांच नहर में कूदने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएसबी और गोताखोर उसकी तलाश करते रहे। इधर एसडीएम ने भी मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान को देखा और परिजनों से जानकारी जुटाई। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नकटा मुरादाबाद के रहने वाले ओमप्रकाश ने रविवार को माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव डगा झाल हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी लगने पर लोगों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस और एसएसबी की टीम देरशाम तक युवक की तलाश में जुटे रहे। इसके बाद भी डूबे हुए युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन सोमवार को भी एसएसबी और पुलिस ने गोताखोरों के साथ युवक की तलाश की। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।घटना को लेकर मौके पर उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह भी पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.