औरंगाबाद, जून 26 -- अंबा, संवाद सूत्र। उत्तर कोयल नहर परियोजना के झारखंड प्रदेश के मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज से गुरुवार को मुख्य नहर में टेस्टिंग के लिए 271 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही बराज से अतिरिक्त 65 सौ क्यूसेक पानी नीचे की ओर बहाया जा रहा है। यह जानकारी बराज से जुड़े अधिकारियों ने दी है। इससे क्षेत्र के किसानों में नई उम्मीद जगी है, क्योंकि नहर में पानी की उपलब्धता से उनकी फसलों की सिंचाई को बल मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि पानी का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा ताकि नहर प्रणाली की कार्यक्षमता सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.