सीवान, दिसम्बर 25 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर नवलपुर नहर पुल के नीचे नहर में गिरी एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकालकर थाने में जब्त कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब चार बजे नहर में वाहन गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नहर में गिरी सफेद रंग की स्कॉर्पियो को देखा। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन मंगवाकर स्कॉर्पियो को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.