बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मौ गांव के पास हुआ हादसा रात को शादी समारोह से लौटने के दौरान गिरी कार सुबह ग्रामीणों ने नहर में गिरी कार देखकर मचाया शोर फोटो : सिलाव मौत-सिलाव थाना क्षेत्र के चंडी मौ गांव के पास रविवार की सुबह क्षतिग्रस्त कार। सिलाव/नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद-गिरियक मार्ग पर चंडी मौ गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार कार नहर में गिर गयी। हादसे में चालक की मौत हो गयी। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में गिरी कार देखकर शोर मचाया और चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के बक्सू गांव निवासी ललन सिंह के 33 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार उर्फ रजनीश कुमार के रूप में की गयी। चर्चा है कि रात को किसी समय वह शादी समारोह से घर लौट रहा था। उसी द...