बलिया, फरवरी 23 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित बाइक के नहर में पलटने के कारण रविवार की रात युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद उसके गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गोरही निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान इलाके के बनरहां गांव के पास गुजरते समय अनियंत्रित हुई बाइक समेत नहर में गिर गया। दुर्घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास मौजूद मोबाइल और कागजातों के आधार पर पहचान करने के बाद बनकरा के प्रधान प्रविंद सिंह ने घटना से परिजनों और पुलिस को अवगत कराया। उनकी सूचना पर गांव-घर के रोते-बिलखते पहुंच गये। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.