रुद्रपुर, जून 24 -- खटीमा। घरेलू कलह से नाराज होकर मझोला निवासी वृद्ध ने शनिवार देर रात देवहा नहर में छलांग लगा दी थी। घटना के समय परिवार ने काफी दूर तक वृद्ध का पीछा भी किया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाए। मंगलवार को तीन दिन बाद भी वृद्ध का शव नहीं मिल सका है। जबकि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार वृद्ध राजाराम की तलाश में जुटी हुई है। खोजबीन के लिए तैराक और बोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी अधिक होने से भी वृद्ध को ढूंढ़ने में परेशानी आ रही है। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.