हरदोई, मई 30 -- बेनीगंज। बीमारी से परेशान होकर नहर में कूदे युवक का शव पांचवें दिन बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के झपलखेड़ा निवासी 40 वर्षीय जयराम ने बीमार होने पर झोलाछाप से इलाज शुरू कराया पर कोई आराम नहीं मिला। जमुखिया में प्राइवेट क्लीनिक के यहां से दवा लेकर अपनी मां और भाई के साथ घर वापस लौट रहा था। 26 मई को शौच के लिए शारदा कैनाल की ब्रांच के खजहा पुल नहर के पास रुका और फिर नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन करवाई। पांचवें दिन उमरारी झील में शव बरामद हुआ है। कोतवाली बेनीगंज संजय सिंह यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि घर पर भाई के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.