श्रावस्ती, दिसम्बर 27 -- रतनापुर,संवाददाता। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरवारा पिपरी स्थित गो आश्रय स्थल के पास बह रही सरयू नहर की मुख्य शाखा में शुक्रवार शाम को एक महिला ने छलांग लगा दी। जिसकी पहचान हो गई है। मोबाइल पर पति से विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी थी। दूसरे दिन भी नहर में महिला की खोज की जाती रही। नहर में छलांग लगाने वाली महिला की पहचान रुखसार पत्नी अरमान निवासी उमेदपुरवा थाना हरदत्तनगर गिरंट के रूप में हुई है। रुखसार का मायका सोनवा थाने के चंदरखा बुजुर्ग में है। महिला के परिजनों ने बताया कि अरमान इस समय मुंबई में रहता है और परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। इस पर शुक्रवार की सुबह पति पत्नी में मोबाइल पर कुछ कहा सुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर महिला नहर किनारे पहुंची और सरयू नहर में छलांग लगा दी। थानाध्यक...