कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव के पास नहर में रविवार दोपहर बाद एक नवजात शिशु का उतराता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। खासबरा गांव के पास रविवार को सवा तीन बजे नहर में एक नवजात शिशु का शव उतराता मिला। वहां मवेशी चराने गए लोगों से जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ राजपुर सनत कुमार मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...